अभी-अभीः दानापुर में नदी में डूबने से तीन बच्चे की मौत, गंगा स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
दानापुर- नदी में डूबने से तीन बच्चे की मौत गंगा स्नान के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अस्पताल शाहपुर थाना क्षेत्र के हेतनपुर गांव की घटना हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप मृतकों में पीयूष, तेज और प्रिंस शामिल
दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के हेतनपुर घाट पर स्नान के दौरान रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। तीन बच्चे गंगा नदी में डूब गए। मृतकों में धर्मवीर राय के पुत्र पीयूष कुमार (10), सत्येंद्र राय के पुत्र तेज कुमार (12) एवं अमिताभ बच्चन राय के पुत्र प्रिंस कुमार (10) शामिल हैं। तीनों दियारा क्षेत्र के हेतनपुर के निवासी थे।
घटना की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। स्वजन की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मशक्कत के बाद नदी से तीनों का शव निकाला गया। वहां से अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के आग्रह पर सभी की ईसीजी कराई गई। इसके बाद मौत की पुष्टि की गई।
बताया जाता है कि पीयूष, तेज और प्रिंस गांव के अन्य बच्चों के साथ गंगा स्नान करने हेतनपुर घाट पर गए थे। सभी बच्चे नदी में उतर गए। इसी क्रम में गहराई में जाने से तीनों डूबने लगे। दूसरे बच्चों ने यह देखा तो शोर मचाया। इसके बाद वहां उपस्थित लोग दौड़े। गंगा में छलांग लगाकर तीनों को निकाला। पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।